Dard Bhari Shayari
A collection for people who are interested in shayari based on Sadness and Dard.
Wednesday, 8 January 2014
ज़िन्दगी पर शायरी
असफलताए इंसान को तोड़ देती है;
जीवन की राहों को नया मोड़ देती है;
जो करते हैं, जी-जान से प्रयास पूरा;
असफलताएं उनका पीछा छोड़ देती है।
हिंदी में शायरी
प्यार करके जताए ये जरुरी तो नहीं;
याद करके कोई बताए ये जरुरी तो नहीं;
रोने वाले तो दिल में ही रो लेते है;
आँखों में आंसू आए ये जरुरी तो नहीं।
Sunday, 5 January 2014
इज़हार की शायरी
इज़हार की शायरी
पूछो ना उस कागज़ से जिस पे;
हम दिल के मुकाम लिखते है;
तन्हाइयों में बीती बातें तमाम लिखते है;
वो कलम भी दीवानी हो गई;
जिस से हम आप का नाम लिखते है।
प्यार की दर्द भरी शायरी
प्यार की दर्द भरी शायरी
हर बात में आंसू बहाया नहीं करते;
दिल की बात हर किसी को बताया नहीं करते;
लोग मुट्ठी में नमक लेके घूमते है;
दिल के जख्म हर किसी को दिखाया नहीं करते।
इश्क की शायरी
इश्क की शायरी
दूर जाकर भी हम दूर जा ना सकेंगे;
कितना रोयेंगे हम बता ना सकेंगे;
गम इसका नहीं कि आप मिल ना सकोगे;
दर्द इस बात का होगा कि हम आप को भुला ना सकेंगे।
बेवफ़ाई शायरी
बेवफ़ाई शायरी
हम तो तेरे दिल की महफ़िल सजाने आए थे;
तेरी कसम तुझे अपना बनाने आए थे;
किस बात की सजा दी तुने हमको बेवफा;
हम तो तेरे दर्द को अपना बनाने आए थे।
मेरा दर्द मेरी शायरी
एक दिन जब हुआ प्यार का अहसास उन्हें;
वो सारा दिन आकर हमारे पास रोते रहे;
और हम भी इतने खुद गर्ज़ निकले यारों कि;
आँखे बंद कर के कफ़न में सोते रहे।
Newer Posts
Older Posts
Home
Subscribe to:
Posts (Atom)